पीलीभीत, जनवरी 30 -- पीलीभीत। जमीन के विवाद में कोतवाली के समीप इमाम को घेरकर मारपीट की गई। जान से मारने की धमकी भी दी। इमाम के साथ हुई मारपीट की जानकारी मिलने पर लोगों में आक्रोश फैल गया। सूचना मिलने पर कोतवाली पुलिस ने मारपीट करने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। आरोपी का शांतिभंग में चालान किया गया है। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहम्मद फारूक मस्जिद के इमाम हाफिज मखदूम अली ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसमे कहा गया कि वह मूल रूप से थाना जहानाबाद क्षेत्र के ग्राम खमरिया दलेलगंज के निवासी हैं और पिछले 15 सालों से मोहल्ला मोहम्मद फारूक स्थित फारूखी मस्जिद में इमाम का काम कर रहे हैं। उन्होंने ग्राम सिरसा में जमीन खरीदी थी। उनकी जमीन के बराबर में मोहम्मद जीशान पुत्र ताज मोहम्मद निवासी मोहल्ला डालचंद की जमीन है। जीशान उनकी जमीन पर भी कब्जा ...