संभल, दिसम्बर 3 -- कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर भार्गव भवन के बाहर जामुन के पेड़ में सोमवार रात आग लग गई। अग्नि शमन दल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। जिस कारण मंगलवार की सुबह स्टेशन रोड पर जाम की स्थिति बनी रही। स्टेशन रोड के भार्गव भवन के बाहर सड़क किनारे काफी पुराना जामुन का पेड़ है। यह पेड़ नीचे से खोखला है। इस पेड़ में सोमवार की रात किसी समय आग लग गई। आग किस कारण से लग लगी यह जानकारी अभी तक किसी को नहीं हो सकती है। पेड़ से आग की ऊंची ऊंची लपटें निकल रही थी। उधर से गुजर रहे किसी ने इसकी जानकारी भवन स्वामी को दी। भवन स्वामी मौके पर पहुंचे और अग्निशमन दल को सूचना दी। कोतवाली पुलिस भी मौके पर आ गई। अग्निशमन दल आग पर काबू किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...