हापुड़, मार्च 20 -- तहसील अध्यक्ष से अभद्रता होने पर भडक़े भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा कोतवाली का घेराव कर जमकर हंगामा किया गया। हालांकि इंस्पेक्टर के हस्तक्षेप पर आरोपी सिपाही द्वारा गलती स्वीकार करने पर मामला निपटने पर कार्यकर्ता वापस लौट गए। गढ़ के मीरा रेती क्षेत्र में मछली बाजार के पास भाकियू संघर्ष के तहसील अध्यक्ष कदीर माहेगीर के साथ एक सिपाही द्वारा अभद्रता किए जाने की घटना को लेकर कार्यकर्ताओं में रोष फैल गया। जिन्होंने कोतवाली का घेराव करते हुए घटना पर कड़ा विरोध जताने के साथ ही आरोपी सिपाही के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई कराए जाने की मांग उठा दी। युवा इकाई के प्रदेश अध्यक्ष नितेश पंडित ने तहसील अध्यक्ष के साथ अभद्रता करने वाले सिपाही के विरुद्ध कार्रवाई होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दे डाली। जिस पर इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.