मथुरा, अप्रैल 28 -- कोतवाली में प्रार्थना पत्र लेकर आने वाले फरियादियों को प्राप्ति रसीद दी जाएगी। पीले रंग की एक पर्ची फरियादी को मिलेगी, जबकि सफ़ेद रंग की पर्ची कोतवाली में रहेगी। शनिवार से कोतवाली में यह व्यवस्था शुरू कर दी गई है। कोतवाली में रोजाना किसी न किसी मसले को लेकर फरियादी शिकायती पत्र लेकर आते हैं। सादा कागज पर अपनी पीड़ा लिखकर या किसी अधिवक्ता के यहां समस्या को लिखवाकर कार्रवाई करवाने को पुलिस अधिकारियों को देते हैं। पत्र देकर फरियादी चले जाते रहे हैं। शिकायती पत्र देने की रिसीविंग फरियादी को नहीं दी जाती थी, लेकिन अब कोई शिकायत हो या समस्या उसकी रसीद मिलेगी। फरियादी को पीले रंग की पर्ची मिलेगी, जिसमें क्रमांक संख्या, दिनांक, आवेदक का नाम, पता, मोबाइल नम्बर, आवेदन का संक्षिप्त विवरण, जांचकर्ता अधिकारी का नाम, पद नाम और मोबाइल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.