रामगढ़, मार्च 22 -- रामगढ़, शहर प्रतिनिधि। जिला अंतर्गत माण्डू प्रखंड में कोतरे बसंतपुर पंचमो कोल परियोजना चालू करने को लेकर संबंधित क्षेत्र के निवासियों की उपस्थिति में शनिवार को उपायुक्त, रामगढ़ चंदन कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। मुख्य रुप से हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, मांडू विधायक निर्मल महतो उर्फ तिवारी महतो, पुलिस अधीक्षक अजय कुमार उपस्थित थे। सर्वप्रथम उपायुक्त ने मांडू प्रखंड स्थित कोतरे बसंतपुर पंचमो कोल परियोजना चालू करने को लेकर आ रही समस्याओं से सभी को अवगत कराया। इस दौरान भू-अर्जन, नौकरी सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। मौके पर ग्रामीणों ने अपने पक्ष को सभी के समक्ष रखा। जिस पर उपायुक्त एवं परियोजना के अधिकारियों ने कई महत्वपूर्ण जानकारियां साझा की गई। साथ ही परियोजना चा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.