कटिहार, फरवरी 13 -- कटिहार ।कोढ़ा प्रखंड में फरवरी माह के लिए निर्धारित ढाई करोड़ रुपये के राजस्व लक्ष्य की प्राप्ति हेतु बिजली विभाग ने विशेष टीम का गठन कर सघन अभियान शुरू किया है। कनीय अभियंता पंकज कुमार ठाकुर ने बताया कि विभाग की ओर से लगातार छापेमारी कर बकाया वसूली और बिजली चोरी पर कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों के अनुसार जनवरी माह में करीब 600 बकायेदार उपभोक्ताओं का विद्युत संबंध विच्छेद किया गया। साथ ही बिजली चोरी करते पकड़े गए 17 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई। चालू माह फरवरी में अब तक 300 उपभोक्ताओं का बकाया रहने पर कनेक्शन काटा जा चुका है तथा 15 लोगों पर बिजली चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जिन उपभोक्ताओं पर 2000 रुपये से अधिक बकाया है, वे शीघ्र भुगतान सुनिश्चित करें, अन्यथा क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.