भागलपुर, जनवरी 5 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता बदमाशों का बाहरी गिरोह एक बार फिर शहर में सक्रिय है। कटिहार के कोढ़ा और बेगूसराय के तिवारी गैंग के बाद तीसरे गिरोह ने पुलिस के लिए चुनौती बढ़ा दी है। हाल के महीने में शहरी क्षेत्र में राह चलती महिलाएं और युवकों से आभूषण एवं पैसे की ठगी मामले में बाहरी गिरोह के शामिल होने की बात सामने आई है। पुलिस उक्त गिरोह के बदमाशों की पहचान नहीं कर सकी है और कांडों का खुलासा नहीं हो सका है। इस बात की जानकारी मिली है कि यही गिरोह अन्य जिलों में भी घटनाओं को अंजाम दे रहा है। सीसीटीवी फुटेज में गिरोह के पांच से छह सदस्य दिखे हैं पर उनकी पहचान नहीं हो सकी है। दवा व्यवसायी की मां, वरीय अधिवक्ता अभयकांत झा की पत्नी से राह चलते लाखों के आभूषण की ठगी हो चुकी है। नाथनगर और खंजरपुर के रहने वाले युवक से भी राह चलते ही आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.