लखनऊ, दिसम्बर 11 -- लखनऊ, संवाददाता। कृष्णानगर पुलिस ने मंगलवार को राजधानी में कोडिन सिरप व अन्य प्रतिबंधित दवाइयां सप्लाई करने वाले दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सूरज मिश्रा मूल रूप से ग्राम सदनपुर, थाना अतरैया, जनपद सीतापुर का निवासी है और वर्तमान में मड़ियांव लखनऊ में रह रहा था, जबकि प्रीतम सिंह उर्फ़ मोटी सरदार मूल रूप से बहराइच का रहने वाला है और लखनऊ के बादशाहनगर क्षेत्र में रहता था। दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। जिला प्रशासन को 10-11 अक्टूबर को औषधि निरीक्षक संदेश मोहरे की ओर से भेजी गई रिपोर्ट के आधार पर थाना कृष्णानगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। इस प्रकरण में पुलिस ने दीपक मानानवी पुत्र हीरालाल को कोडीन युक्त सिरप, कैप्सूल, टैबलेट और इंजेक्शन की अवैध बिक्री के आरो...