एटा, दिसम्बर 30 -- प्रतिबंधित कोडीन सिरप के मामले में अलीगंज पुलिस ने एक और आरोपी ट्रक मालिक को पकड़ा है। इसी ट्रक में आरोपी कोडिन सिरप को स्पेयर्स पार्टस में छिपाकर लाया था। पेटी उतारने के लिए दिल्ली चला गया था। कई दिनों से आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही थी। हालांकि जिले का मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार एसओ अलीगंज राजकुमार सिंह, एसआई विपिन कुमार, टीम ने कार्रवाई करते हुए राजू उर्फ रजनेश पुत्र रामनिवास निवासी मझना थाना नबाबगंज जनपद फर्रूखाबाद को पकड़ा। प्रतिबंधित कोडीन सिरप की तस्करी करने के मामले में आरोपी का नाम प्रकाश में आया था। मुखबिर की सूचना पर ढाबा के पास से आरोपी को पकड़ा गया है। पूछताछ में सामने आया है कि ट्रक मालिक का अच्छा-खासा रुपये देने की बात हुई थी और शुरुआत में दस हजार दिए ग...