रामपुर, फरवरी 5 -- कोडीन युक्त सिरप के मामले में शहर कोतवाली पुलिस ने एक फर्म संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने कोडीन युक्त सिरप को लाइसेंस में प्रदर्शित स्थान पर न लाकर धोखाधड़ी से अनुचित लाभ कमाने के लिये अन्य स्थान पर ले जाकर अवैध तरीके से गैर चिकित्सकीय प्रयोगार्थ के लिए खुले बाजार में विक्रय किया। इसके साथ ही कोडीन युक्त सिरप को खुले बाजार में बेचकर लाभ कमाया। जिले में कोडीन युक्त सिरप बेचने वाली फर्मों का सत्यापन का कार्य किया गया था। औषधि विभाग की ओर से अलग-अलग क्षेत्रों में दवा बेचने वाली इन फर्मों के रिकार्ड को चेक किया गया। रिकार्ड में कोडीन सिरप की बिक्री से जुड़े दस्तावेजों को चेक किया। इनमें शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित लता फर्म पर कोडीन युक्त सिरप की बिक्री से जुड़े रिकार्ड नहीं मिले थे। जिस पर औषधि विभाग ने केस दर्ज कराया थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.