बस्ती, दिसम्बर 17 -- बस्ती। कोडीन युक्त सिरप व टेबलेट बेचने के मामले में फर्म के गोदाम का सत्यापन होगा। गोदाम में कोडीन होने का सत्यापन करने के लिए पुलिस ने मजिस्ट्रेट की मांग किया है। यह सत्यापन गोयल फॉर्मा नरहरिया पांडेय बाजार के गोदाम का होगा। गोयल फॉर्मा के खिलाफ पुरानी बस्ती थाने में ड्रग इंस्पेक्टर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज है। अब विवेचना के दौरान दवाओं का सत्यापन होना है। एसडीएम सदर को भेजे पत्र में एसओ पुरानी बस्ती जयदीप दूबे ने कहा कि पुरानी बस्ती थाने में डीआई की तहरीर पर मुकदमा अपराध संख्या 217/25 धारा 276, 277, 278, 318 (4) बीएनएस के तहत केस दर्ज है। यह मुकदमा गोयल फॉर्मा नरहरिया पाण्डेय बाजार पुरानी बस्ती, मेगा लाजिस्टिक लखनऊ और रित्विक गोयल के खिलाफ दर्ज है। इस मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक जयदीप दूबे खुद कर रहे हैं। विवेच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.