लखनऊ, नवम्बर 19 -- खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (एफएसडीए) ने कोडीन कफ सिरप और नारकोटिक्स लेवल की दवाओं के अवैध व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने संगठित गिरोह द्वारा फर्जी फर्मों के माध्यम से की जा रही अवैध खरीद-फरोख्त एवं संभावित डायवर्जन को पकड़ते हुए कई जिलों में भारी मात्रा में मादक कफ सीरप जब्त किया है। पूरे अभियान के तहत औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 तथा संबंधित प्रावधानों के साथ ही भारतीय न्याय संहिता और एनडीपीएस एक्ट के तहत कई प्राथमिकी दर्ज करायी जा रही हैं। प्रदेश के चंदौली जिले में औषधि निरीक्षक ने मेसर्स शैली ट्रेडर्स, रांची तथा लैबोरेट फार्मास्युटिकल इंडिया लिमिटेड में चार फर्मों की जांच की लेकिन इनमें कोई भी संचालित नहीं मिली। इन फर्मों का उपयोग कोडीन युक्त कफ सिरप के अवैध डायवर्जन में हो रहा था। इनके ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.