गंगापार, जनवरी 31 -- कोडीनयुक्त सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े मामले में नवाबगंज पुलिस ने एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। यह कार्रवाई कौड़िहार ब्लॉक के पास मुखबिर की सूचना पर की गई। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध सिरप के कारोबार में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर नवाबगंज राघवेन्द्र सिंह ने बताया कि ड्रग इंस्पेक्टर द्वारा 29 दिसंबर 2025 को लिखित तहरीर देकर अवैध रूप से कोडीनयुक्त सिरप के भंडारण व बिक्री की शिकायत की गई थी। इसके आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। तभी से पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। शुक्रवार को मिली पुख्ता सूचना के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर मिर्जापुर निवासी रविकर सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अवैध सप्लाई से जुड़े कुछ अहम सुराग दिए हैं, ...