मिर्जापुर, दिसम्बर 27 -- मिर्जापुर। कोडीनयुक्त सिरप की तस्करी मामले में पुलिस ने एक और संदिग्ध को उठाया है। पुलिस संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस अबतक तीन तस्करों को जेल भेज चुकी है। इन पर फर्जी फर्म बनवाकर कोडीनयुक्त सिरप की तस्करी का आरोप है। ड्रग इंस्पेक्टर संतोष पटेल ने फर्जी फर्म बनवाकर रांची से कोडीनयुक्त सिरप की सप्लाई मामले में अदलहाट तीन और जमालपुर एक फर्म मालिक के विरुद्ध केस दर्ज कराया था। अदलहाट पुलिस ने तीन तस्कर अक्षत यादव, अजीत यादव और शिवम द्विवेदी को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जमालपुर पुलिस ने शुक्रवार को एक संदिग्ध को उठाया है। पुलिस संदिग्ध को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस जल्द से जल्द मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है। इन फर्म मालिकों के पास सिरप की सप्लाई के कोई विवरण नहीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.