सहारनपुर, दिसम्बर 31 -- फर्जी बिल बनाकर कोडीनयुक्त कफ सिरप बेचने के मामले में वांछित चल रहे मेडिकल स्टोर मालिक को पुलिस ने दाउदपुरा बस स्टैंड से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया है, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। दो दिसंबर को औषधि निरीक्षक सहारनपुर, राघवेन्द्र सिंह ने थाना बेहट पुलिस को तहरीर देकर पंकज शर्मा पुत्र राजेश शर्मा निवासी ग्राम दाउदपुरा थाना बेहट के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि औषधि कोडीनयुक्त कफ सिरप की 15450 बोतल बिना विक्रय बिल के विक्रय किया था। पुलिस ने धारा 210/318(4)/338/336(3)/340(2) बीएनएस के तहत मुकद्दम दर्ज किया था। बुधवार को कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सतपाल सिंह भाटी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने वांछित पंकज शर्मा को ग्राम दाउदपुरा अड्डे से गिरफ्तार कर लिया।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.