सिद्धार्थ, फरवरी 16 -- सिद्धार्थनगर, वरिष्ठ संवाददाता। मोहाना पुलिस और एसएसबी 66वीं वाहिनी की संयुक्त टीम ने रविवार को 119 शीशी कोडीनयुक्त कफ सिरप और 160 टैबलेट नशीली दवा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक बाइक, दो मोबाइल के अलावा भारतीय और नेपाली रुपये भी बरामद हुए। आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष मोहाना जितेन्द्र सिंह ने बताया कि मोहाना पुलिस और एसएसबी टीम हरीवंशपुर को सूचना मिली कि दो व्यक्ति नशीली दवा लेकर एक बाइक से सिकरी बाजार से पननी होते हुए भरमी के रास्ते नेपाल जाने की फिराक में हैं। इस पर भरमी गांव से पननी जाने वाले मार्ग पर सड़क के किनारे पहुंचकर आने-जाने वाले व्यक्तियों की चेकिंग शुरू की गई। तभी पननी की तरफ से एक बाइक पर दो व्यक्ति आए। उनके पास एक गत्ता रखा हुआ मिला। पू...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.