कटिहार, फरवरी 9 -- मनिहारी निस संध्या गश्ती के दौरान मनिहारी पुलिस ने दो लोगो को 39 बोतल कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष पंकज आनंद ने बताया कि संध्या गश्ती के दौरान नारायणपुर ओवर ब्रिज के पास वाहन चेकिंग चलाया गया। कटिहार की ओर से आ रहे बाइक सवार ने पुलिस को देखते ही भागने की कोशिश की। पुलिस ने पीछा कर बाइक सवार को पकड़ा। बाइक की जांच के दौरान झोला तथा डिक्की से 39 बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। बाइक जब्त कर तस्कर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...