अररिया, जनवरी 16 -- बथनाहा, एक संवाददाता भारत-नेपाल सीमा पर कोडीन युक्त दवाओं की तस्करी के खिलाफ सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और बिहार पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। शुक्रवार को 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल बथनाहा के कार्यक्षेत्र अंतर्गत 'एफ' समवाय फुलकाहा की टीम ने गांव सोनापुर के पास भारत-नेपाल सीमा स्तंभ संख्या 184 के निकट भारत की ओर लगभग तीन किलोमीटर अंदर छापेमारी कर कफ सिरप की बड़ी खेप जब्त की। संयुक्त रेड के दौरान ट्राइप्रोलिडीन हाइड्रोक्लोराइड एवं कोडीन फॉस्फेट युक्त कफ सिरप (विस्कोरेक्स) की 470 बोतलें (प्रत्येक 100 एमएल) बरामद की गईं। इसके साथ एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। इस कार्रवाई में दो तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोहराब बैठा (26), पिता सुरफान बैठा, वार्ड 20, अमौना व सुरफान ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.