देहरादून, अप्रैल 26 -- ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राएं कोडिंग स्किल्स का उपयोग करके समाज की ज्वलंत समस्याओं के समाधान खोज रहे हैं। वे लगातार एक दिन और एक रात प्रोटोटाइप बनाकर अपनी प्रतिभा नुमायां करेंगे। इसके लिए ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी में शनिवार से हैक-ओ-होलिक नामक रोचक तकनीकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं की 110 टीमों को विभिन्न वर्गों में समस्याएं दी गई हैं। उन्हें 24 घंटों के अंदर एआई, एमएल, आईओटी, वेब एप्लीकेशंस व अन्य तकनीकों की मदद से प्रोटोटाइप तैयार करने होंगे। इस अवसर पर कुलपति प्रो. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि हैकथॉन प्रतियोगिताएं छात्र-छात्राओं में टीम भावना, नवाचार व रचनात्मकता का विकास करती हैं। अपने आइडियाज को सच में बदलने का यह जोश छात्र-छात्राओं को मानसिक रूप से भी मजबूत बनाएगा। ये कौशल उद्योग जगत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.