नई दिल्ली, फरवरी 10 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय दिल्ली में मंगलवार से संगणक प्रतिभा खोज कार्यशाला का उद्घाटन किया गया। यह पांच दिवसीय कार्यशाला 10 से 14 फरवरी 2026 तक आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य विद्यार्थियों में संगणक एवं तकनीकी दक्षता का विकास करते हुए नवाचार तथा प्रतिभा को प्रोत्साहित करना है। विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि कार्यशाला में छात्र संस्कृत साहित्य, नाटक एवं उपन्यासों को आधुनिक तकनीक से जोड़कर समझने का प्रयास करेंगे। कार्यशाला के दौरान छात्रों को कोडिंग, पायथन, पीएचपी, वेब डिजाइनिंग, वेबसाइट डेवलपमेंट, प्रोग्रामिंग तथा वेब सीरीज निर्माण का प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे न केवल रोजगार प्राप्त करने में सक्षम बनें, बल्कि रोजगार सृजनकर्ता भी बन सकें। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.