रांची, मई 25 -- मुरहू, प्रतिनिधि। मुरहू के कोड़ाकेल में रविवार को पांच दिनी मंडा महोत्सव का समापन धूमधाम से किया गया। शनिवार रात को जागरण सह छउ नृत्य का आयोजन किया गया। इसमें रांची के तमाड़ और सराईकेला के छउ पार्टी ने पूरी रात लोगों को आनंदित किया। इस दौरान कई स्थानों से सैकड़ों लोग देर रात तक नृत्य का आनंद लेते रहे। इस वर्ष सर्वाधिक 70 शिव भक्त भगतियों ने अनुष्ठान में हिस्सा लिया। रविवार की सुबह शिवभक्तों ने अटूट आस्था का परिचय देते हुए दहकते अंगारों में चलकर शिव की आराधना की। वहीं दोपहर में झुलन के दौरान आसमान से आस्था के फूल बरसाए गए। जिन्हें महिलाओं ने अपने आंचल में और पुरुषों ने अंगवस्त्र में ग्रहण कर भगवान का आर्शिवाद ग्रहण किया। गांव में इस दौरान उत्सव का माहौल नजर आया। पूरे दिन मेले का आयोजन किया गया। समिति के पुरेन्द्र पांडेय ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.