कोडरमा, दिसम्बर 18 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। आज से पीआरएस काउंटरों पर तत्काल टिकट बुकिंग के लिए 100 चयनित ट्रेनों में ओटीपी (वन टाइम पासवर्ड) आधारित सत्यापन प्रणाली लागू की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत, पीआरएस काउंटर पर तत्काल टिकट बुक करते समय यात्री के पंजीकृत मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी भेजा जाएगा। केवल इस ओटीपी के सत्यापन के बाद ही टिकट जारी किया जाएगा। रेलवे का मानना है कि इस पहल से तत्काल टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ेगी और किसी भी प्रकार की अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित होगा। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि टिकट बुकिंग के समय अपना सही और सक्रिय मोबाइल नंबर प्रदान करें, ताकि ओटीपी आधारित सत्यापन में कोई बाधा न आए। यह जानकारी मोहम्मद इकबाल, वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक और वरीय जनसंपर्क अधिकारी, धनबाद ने प्रदान की है।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.