कोडरमा, जनवरी 13 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राज्य सरकार के निर्देश के तहत जिला प्रशासन द्वारा 31 जनवरी तक सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत आम नागरिकों और वाहन चालकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम में वाहनों में रेट्रो रिफ्लेक्टिव टेप लगाया गया और हेडलाइट समेत अन्य आवश्यक उपकरणों की जांच की गई। वाहन चालकों को अपने वाहनों को सुरक्षित और अच्छी स्थिति में रखने के लिए प्रेरित किया गया और सुरक्षित यातायात अपनाने का संदेश दिया गया। इस अवसर पर जिला परिवहन पदाधिकारी, विभागीय कर्मचारी एवं सड़क सुरक्षा दल के सदस्य उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.