कोडरमा, दिसम्बर 26 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। सिखों के नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी का शहादत दिवस शुक्रवार को भारत विकास परिषद के तत्वावधान में श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान को स्मरण करते हुए उनके विचारों और आदर्शों पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म, सत्य और मानवता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका त्याग केवल सिख समाज तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने अन्याय के विरुद्ध खड़े होने और सत्य के मार्ग पर अडिग रहने की अनुपम मिसाल प्रस्तुत की। प्रांतीय पदाधिकारियों ने परिषद द्वारा किए जा रहे सामाजिक, सांस्कृतिक एवं राष्ट्रनिर्माण से जुड़े कार्यों की सराहना की तथा गुरु तेग बहादुर जी के जीवन और बलिदान पर विस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.