कोडरमा, फरवरी 16 -- कोडरमा। नगर पंचायत, कोडरमा के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी मनोज कुमार झुन्नू ने सोमवार को जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और अपने पक्ष में समर्थन मांगा। उन्होंने 7 नंबर पर 'बक्सा छाप' चुनाव चिन्ह पर मुहर लगाकर विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि यदि नगरवासियों का आशीर्वाद मिला तो नगर पंचायत क्षेत्र में समग्र विकास को प्राथमिकता दी जाएगी। मनोज कुमार झुन्नू ने कहा कि वे राजनीति को सेवा का माध्यम मानते हैं और आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...