कोडरमा, अक्टूबर 8 -- कोडरमा। कोडरमा जिले के सभी नियोजकों और व्यापारियों के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम एक विशेष रजिस्ट्रेशन अभियान चला रहा है। इस अभियान के तहत किसी भी नियोजन को रजिस्ट्रेशन के लिए कोई दस्तावेज प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं है और पिछले 5 वर्षों की देनदारी इस अभियान में शामिल नहीं होगी। राज्य बीमा रांची के क्षेत्रीय सहायक निदेशक अभिषेक कुमार ने बताया कि सभी नियोजकों से अनुरोध है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपना रजिस्ट्रेशन कराएं और भविष्य में अनावश्यक पत्राचार और कानूनी विवाद से बचें। इस अभियान के अंतर्गत 9 अक्टूबर को अपराहन 3:00 बजे रामेश्वर वैली में एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें झारखंड राज्य बीमा निगम के निदेशक राजीव रंजन और उनकी टीम विस्तृत जानकारी साझा करेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.