कोडरमा, जनवरी 6 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता । कोडरमा का पारा सात डिग्री पर पहुंच गया है। इसके कारण कनकनी ने लोगों का जीना मुहाल कर रखा है। जिले में लगातार बढ़ रही ठंड के बीच मंगलवार को कोल्ड डे का व्यापक असर देखने को मिला। दिन और रात के तापमान के अंतर में कमी आई है और अधिकतम तापमान भी सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। मंगलवार को सुबह धूप निकलने के बावजूद कनकनी बनी रही। जिले में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच गया है, जिससे जनजीवन मुश्किल में है। अस्पतालों में ठंड को देखते हुए विशेष सतर्कता बरती जा रही है। कोडरमा सदर अस्पताल समेत जिले के अन्य स्वास्थ्य केंद्रों में मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी हुई हैं। बुजुर्ग, नवजात और गंभीर मरीजों पर विशेष नजर रखी जा रही है। इधर, कोडरमा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ रंजीत कुमार ने बताया...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.