कोडरमा, जनवरी 4 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले के मौसम में बड़े बदलाव के संकेत मिल रहे हैं। जिले के तापमान का पूर्वानुमान कह रहा है कि पहले कम ठंड और फिर कनकनी बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार, कोडरमा, झुमरीतिलैया और आसपास के क्षेत्रों में अगले कुछ दिनों तक तापमान की स्थिति ऐसी रहेगी। अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ सकता है, लेकिन उसके बाद इसमें गिरावट आएगी, जिससे रातें और अधिक सर्द हो जाएंगी। वर्तमान में जिले में सुबह में कई हिस्सों में घना कोहरा छा रहा है। सुबह के समय सड़कों पर भारी धुंध और कम दृश्यता के कारण यातायात प्रभावित रहने की आशंका है। कोडरमा सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ रंजीत कुमार ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। सुबह और रात के समय घने कोहरे को देखते हुए वाहन चालक से सावधानी बरतने को कहा गय...