कोडरमा, जनवरी 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले में संचालित चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, बालिका आवासीय विद्यालय और नेताजी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय, डोमचांच में शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए नामांकन जागरूकता रथ को उपायुक्त ऋतुराज, उप विकास आयुक्त रवि जैन, जिला शिक्षा पदाधिकारी अविनाश राम सहित अन्य अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी आवासीय विद्यालयों में आवेदन उपलब्ध होंगे। चयनित छात्रों को शिक्षा, भोजन और आवास सहित सभी सुविधाएँ निःशुल्क प्रदान की जाएँगी। अधिक जानकारी के लिए अभिभावक संबंधित विद्यालय या झारखंड शिक्षा परियोजना के प्रखंड व जिला कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...