कोडरमा, मई 24 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले में हाल के दिनों में आयी आंधी ने कई लोगों के आशियाने छीन लिए। आंधी के कारण कई कच्चे घरों के छप्पर उड़ गए। इसके कारण लोग खुले आसमान के नीचे रहने को विवश हैं। कोडरमा के मरकच्चो में आंधी के कारण कई पेड़ गिर गए। कुछ पेड़ घरों पर भी गिरे। इससे मकान क्षतिग्रस्त हो गया। भीषण गर्मी में छत नहीं रहने से परिवार के लोग त्रिपाल और प्लास्टिक के नीचे रहने को विवश हैं। हाल के दिनों में आयी आंधी में सबसे अधिक कोडरमा जिले के झुमरीतिलैया और कोडरमा में नुकसान हुआ। इसके अलावा मरकच्चो और जयनगर इलाके से भी नुकसान की सूचना है। इसके कारण करीब दो दर्जन से अधिक परिवार पर सीधा असर पड़ा है। कोडरमा से मिली जानकारी के अनुसार, गत रविवार को एक युवक दीवार खड़ी कर एसबेस्टस सीट रहा था। इसी दौरान तेज आंधी व बारिश आने से दीव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.