कोडरमा, अप्रैल 17 -- झुमरी तिलैया निज प्रतिनिधि। कोडरमा प्रो-कबड्डी लीग -I की तैयारियों को लेकर एक बैठक झुमरी तिलैया के सेक्रेड हर्ट स्कूल में जिला कबड्डी संघ के अध्यक्ष संदीप सिन्हा बंटी के नेतृत्व में हुई। बैठक में आगामी प्रथम कोडरमा प्रो कबड्डी लीग के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा हुई। प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 24 अप्रैल तक स्थानीय सीएच स्कूल मैदान में होगा। इसमें कोडरमा जिला के साथ-साथ पूरे झारखंड राज्य के अलग-अलग जिले के करीब डेढ़ सौ से ज्यादा महिला व पुरुष खिलाड़ी शामिल होंगे। इसमें महिलाओं की चार टीम व पुरुषों कि छह टीमें प्रतियोगिता में अपने-अपने फ्रेंचाइजी के लिए दम-खम दिखाएगी। वहीं कोडरमा जिला कबड्डी संघ के सचिव धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि पूरे प्रतियोगिता में प्रो कबड्डी लीग व राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के मैच ऑफिसियल,रेफरी व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.