कोडरमा, मई 13 -- कोडरमा संवाददाता। कोडरमा प्रखंड कांग्रेस कमेटी की बैठक ग्राम वृंदा स्थित पार्टी नेता प्रकाश रजक के आवास पर सोमवार को हुई। बैठक में पिछले कार्यक्रमों का कार्य रिपोर्ट सरवन कुमार सिंह ने पेश किया,जिसे सबों ने पास किया। जिला उपाध्यक्ष सह पर्यवेक्षक नागेश्वर राम ने कहा कि जिले में पार्टी को मजबूत कर नफरत के बाजार को बंद करना है और मोहब्बत की दुकान खोलना है। तभी हमारा देश आगे बढ़ सकता है। प्रदेश सचिव मनोज सहाय कहा कि केंद्र की मोदी सरकार तानाशाह है। ईडी और सीबीआई के सहारे देश चलाना चाहते हैं। देश बचाने के लिए पार्टी को मजबूत करने गांव की ओर जाने की जरूरत है। पार्टी नेता प्रकाश रजक ने कहा कि बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर का दिया हुआ संविधान केंद्र की मोदी सरकार धीरे-धीरे कमजोर कर रही है। संविधान भारत देश की आत्मा है। संविधान बचान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.