कोडरमा, फरवरी 5 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर पंचायत कोडरमा में नामांकन के अंतिम दिन भी गहमागहमी का माहौल रहा। नामांकन के अंतिम दिन चार फरवरी को चार प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। अध्यक्ष पद के लिए कोडरमा नगर पंचायत में कुल 14 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन कराया है। अध्यक्ष पद में कांति देवी, महेश कुमार, विनय कुमार सिंह, बिनोद पांडेय, सुधीर पांडेय, साजिद हुसैन, मनोज कुमार, अंबुज मोहन, राजेश कुमार सिंह, पवन माईकल कुजूर, कालीचरण दास, नगीना पासवान, महेंद्र प्रसाद और दामोदर कुमार ने अपना नामांकन पर्चा भरा है। नामांकन के अंतिम दिन भी प्रत्याशियों में जोश भरा दिखा। नौ प्रत्याशियों ने दूसरे सेट में भी अपना नामांकन पर्चा दाखिल किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...