कोडरमा, अक्टूबर 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। लोक आस्था के महापर्व छठ की गूंज झारखंड के लगभग सभी जिले के जेलों में सुनायी दे रही है, मगर कोडरमा कारागार इससे अछूता है। कोडरमा जेल में बंद एक भी कैदी छठ नहीं कर रहे हैं। हिन्दुस्तान से विशेष बातचीत के दौरान कोडरमा कारागार के प्रभारी अभिषेक कुमार ने बताया कि कई बंदियों को छठ महापर्व करने के लिए प्रेरित किया गया। इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से भी काफी प्रयास किया गया, मगर एक भी बंदी छठ करने को राजी नहीं हुए। फिलहाल कोडरमा जेल में 222 बंदी सजा काट रहे हैं। इसमें पांच महिला कैदी भी हैं। जेलर अभिषेक कुमार ने बताया कि जेल की ऊंची दीवारों के भीतर छठ के गीत इस बार नहीं सुनाई देगी। वहीं, आपको बताते चलें कि झारखंड के कई जेलों में इस बार भी श्रद्धा और भक्ति का संगम देखने को मिल रहा है। बताया गया कि अगर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.