कोडरमा, फरवरी 12 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिले के 751 आंगनबाड़ी केंद्रों में एक बार फिर पोषाहार को लेकर गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई है। पिछले करीब पांच माह से पोषाहार मद की राशि जारी नहीं होने के कारण आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। केंद्रों में आने वाले बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था उधार और निजी संसाधनों के सहारे की जा रही है। जिले की प्रभारी समाज कल्याण पदाधिकारी रेखा रानी ने बताया कि अक्तूबर से आवंटन नहीं आया है। आवंटन की मांग लगातार की जा रही है। उम्मीद है कुछ दिनों में आवंटन आ जाएगा। इसके बाद सारी परेशानी दूर हो जाएगी। कोडरमा जिले के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्र में औसतन 40 बच्चे पंजीकृत हैं। इन बच्चों को निर्धारित मानकों के अनुसार पोषाहार के रूप में अंडा, हलवा, बादाम, गुड़, खिचड़ी सहित अन्य प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.