कोडरमा, सितम्बर 16 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा थाना के ग्राम दुधीमाटी में हुए चोरी कांड के फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद पुलिस ने एक अभियुक्त को चोरी के सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अन्य अपराधी फरार चल रहे थे। फरार अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक, कोडरमा के निर्देश पर लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा था। छापामारी के दौरान आनन्द कुमार (उम्र 24 वर्ष, पिता- रामू राम, ताराटांड़, थाना - तिलैया, जिला - कोडरमा) को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त ने चोरी की घटना में संलिप्तता स्वीकार की है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ कोडरमा थाना द्वारा कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.