कोडरमा, फरवरी 16 -- कोडरमा। कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरमा घाटी के नौवां माइल में रांची-पटना रोड पर शनिवार को फ्लाई ऐश लोड टेलर वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। इसमें वाहन का चालक घायल हो गया। घायल चालक की पहचान राम कुमार राय, उम्र 50 वर्ष, पिता- स्व देवकी राय, ग्राम बेगूसराय, बिहार के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार चालक कोडरमा से बिहार की तरफ फ्लाई ऐश लेकर जा रहा था। इसी दौरान वाहन घाटी में दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की सहायता से हाईवे पेट्रोलिंग पुलिस ने घायल को इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल पहुंचाया। फिलहाल डॉ परिमल तारा की देखरेख में घायल का इलाज चल रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.