कोडरमा, दिसम्बर 16 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा थाना क्षेत्र के रांची-पटना मुख्य मार्ग पर कोडरमा घाटी के नौवा माइल के पास मंगलवार को सड़क दुर्घटना में एक 21 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। मृतक की पहचान सन्नी कुमार (21 वर्ष), पिता पकौड़ी राजवंशी, निवासी मेघातरी बाराकुरा के रूप में की गई है। वहीं घायल युवक पप्पू कुमार, पिता कुंदन राजवंशी बताया गया है। जानकारी के अनुसार, दोनों युवक स्थानीय क्षेत्र के ताराघाटी में आयोजित यज्ञ में शामिल होकर बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान नौवा माइल के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक पर पीछे बैठे सन्नी कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पप्पू कुमार मामूली रूप से घायल हो गया। घटना के बाद अज्ञात वा...