कोडरमा, फरवरी 7 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि कोडरमा थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोडरमा घाटी नौवा माइल के समीप शुक्रवार को दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में एक मिनी ट्रक का चालक घायल हो गया। घायल चालक की पहचान विक्रम कुमार (40 वर्ष), ग्राम छपरा निवासी के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार विक्रम कुमार मिनी ट्रक में रस्सी लोड कर कोडरमा से बिहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान कोडरमा घाटी नौवा माइल के पास विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक से उनकी गाड़ी टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मिनी ट्रक का चालक गाड़ी के अंदर ही फंस गया। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस की मदद से चालक को बाहर निकाला। दुर्घटना में चालक के पैर में हल्की चोट आई है। घायल चालक को उपचार के लिए एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.