कोडरमा, दिसम्बर 29 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। श्री कोडरमा गौशाला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन कल होगा। इधर, श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ शहर के लोग इस धार्मिक आयोजन में प्रतिदिन बड़ी संख्या में पहुंचकर भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं और आध्यात्मिक लाभ प्राप्त कर रहे हैं। कथा के माध्यम से भक्तों को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, ज्ञान और धर्म के महत्व का संदेश दिया गया। आयोजन समिति द्वारा जानकारी दी गई कि इस ज्ञान यज्ञ का समापन एवं पूर्णाहुति आज विधि-विधान के साथ संपन्न होगा। समापन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद वितरण किया जाएगा। गौशाला समिति ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से सपरिवार उपस्थित होकर भागवत जी का दर्शन करने, कथा समापन में सहभागी बनने और ...