कोडरमा, दिसम्बर 7 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा के राष्ट्रीय पदक विजेता पहलवान राहुल कुमार यादव ने अपनी प्रतिभा और कड़ी मेहनत के दम पर भारतीय सेना (आर्मी एयर डिफेंस) में जगह बनाकर जिले का मान बढ़ाया है। खेल कोटे से सरकारी नौकरी हासिल करने वाले वे कोडरमा के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिससे जिले के खेल जगत में खुशी की लहर है। किसान सीताराम यादव और पार्वती देवी के पुत्र राहुल का सफर संघर्षों से भरा रहा। वर्ष 2017 में उन्होंने कोडरमा जिला कुश्ती संघ के सचिव व एनआईएस कोच आकाश कुमार सेठ के मार्गदर्शन में अभ्यास शुरू किया। शुरुआती दिनों में वे उरमा से तिलैया तक रोजाना 14 किलोमीटर साइकिल चलाकर प्रशिक्षण लेने आते थे। दूरी की समस्या के कारण 2018 में उन्होंने कुश्ती संघ के कार्यालय में रहकर अभ्यास जारी रखा और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में कई स्वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.