कोडरमा, फरवरी 14 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। पूर्व मध्य रेल के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह को फतुहा-नटेसर-पैमार-बंधुआ-कोडरमा के रास्ते पटना-पतरातू रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान महाप्रबंधक ने रेल संरक्षा, सिग्नलिंग व्यवस्था, रेलवे ट्रैक, रेल पुलों आदि का मुआयना किया। महाप्रबंधक ने रेल ट्रैक के बेहतर रख-रखाव एवं संरक्षित रेल परिचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को हर संभव कदम उठाने का निर्देश दिए। महाप्रबंधक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गुणवत्तापूर्ण अनुरक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक विनोद कुमार, धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र अपने-अपने क्षेत्राधिकार में उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.