कोडरमा, दिसम्बर 27 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। कोडरमा जिले के छह एनसीसी कैडेट्स का गणतंत्र दिवस शिविर, दिल्ली के लिए चयन हुआ है। वे गणतंत्र दिवस से जुड़े विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रमों में भाग लेकर झारखंड राज्य और कोडरमा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। सीएच प्लस टू स्कूल झुमरी तिलैया के शिक्षक एनसीसी तृतीय अधिकारी नवीन चौधरी के मार्गदर्शन में चयनित कैडेट्स में सीनियर डिवीजन के रौशन कुमार व अंकित कुमार, तथा सीनियर विंग की कैडेट काम्या कुमारी शामिल हैं। इन्हें प्रथम अधिकारी राधिका से विशेष प्रेरणा मिली। जिले के अन्य शैक्षणिक संस्थानों से भी कैडेट्स का चयन हुआ है। गांधी उच्च विद्यालय से आलोक कुमार, जेजे कॉलेज से अमर साव व सैनिक विद्यालय तिलैया की कैडेट वैष्णवी आनंद गणतंत्र दिवस शिविर दल का हिस्सा बनी हैं। सभी चयनित कैडेट्स दिल्ली के लिए रवान...