कोडरमा, जुलाई 14 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। कोडरमा अधिवक्ता संघ के सदस्य श्री सिंह (उम्र 50 वर्ष) का निधन शनिवार की रात हो गया। उनके असामयिक निधन पर अधिवक्ता संघ ने गहरा शोक व्यक्त किया है।इस संबंध में अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष जगदीश सलूजा ने बताया कि श्री सिंह पिछले कुछ समय से बीमार चल रहे थे। उनकी पत्नी और पुत्र पिछले दो वर्षों से मायके में रह रहे थे। शनिवार की रात अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा, जिसके बाद उन्हें तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन उपचार के दौरान ही उनकी मृत्यु हो गई। बताया कि श्री सिंह के सम्मान में सोमवार को कोर्ट परिसर में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.