कोडरमा, फरवरी 6 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान टीम कोडरमा से सटे चतरा जिले में बहुत बड़ा आंबेडकर विश्वविद्यालय बनाया जाएगा। इस विश्वविद्यालय में हमारे गरीब परिवार के बच्चे पढ़ाई-लिखाई कर सकेंगे। इसका काम तेजी से पूरा कराया जाएगा। एक जमाने में कोडरमा में अभ्रक का भंडार था। यहां की चमक पूरी दुनिया में फैली थी, मगर केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण आज यह बंद हो गया। इसके कारण हमारा कोडरमा जिला और हमारे कोडरमा की जनता पिछड़ती चली गई। उक्त बातें राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कही। वे कोडरमा के लोकाई मैदान में गुरुवार को आयोजित कार्यकर्ता मिलन समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह के दौरान उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बजट में हमारे झारखंड को कुछ नहीं दिया, झंडी दिखा दिया। अगर हम झंडी दिखाने लगेंगे तो उनकी मुश्किलें बढ़ जाएंगी। केंद्र सरकार के प...