कोडरमा, अक्टूबर 11 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। कोडरमा जिले के अनुमंडल कार्यालय में गुरुवार की देर शाम एक दुखद घटना घटी, जिसमें 45 वर्षीय अनुसेवक महेश कुमार का हृदयगति रुकने से निधन हो गया। महेश कुमार हजारीबाग के निवासी थे और अनुमंडल कार्यालय में सेवक के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, गुरुवार रात करीब 8 बजे कार्यालय के अन्य कर्मचारी अपना काम खत्म कर घर जा रहे थे। चूंकि कार्यालय का ताला लगाने का जिम्मा महेश कुमार के पास था, इसलिए कर्मचारियों ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। काफी खोजबीन के बाद वह एसडीओ के चैंबर में बेसुध अवस्था में पाए गए। महेश को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस दुखद खबर की सूचना पाते ही डीसी ऋतुराज, एसडीओ रिया सिंह समेत कई अधिकारी अस्पताल पहुंचीं और मृतक के परिजनों को ढांढस बंध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.