गया, दिसम्बर 7 -- इमामगंज प्रखंड के कोठी थाने की पुलिस ने रविवार को समोद गांव में छापेमारी कर एक कोर्ट के वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। संबंध में थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि समोद गांव निवासी उदय कुमार चौधरी कोर्ट का वारंटी था, जो काफी दिनों से फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर गांव में छापेमारी कर घर से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...