मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- कांटी, हिन्दुस्तान संवाददाता। कोठियां में हजरत इस्माइल शाह वारसी का 58वां उर्स सोमवार को संपन्न हो गया। हजारों लोगों ने मजार पर चादरपोशी कर सुख शांति, समृद्धि की दुआएं मांगीं। अहले सुबह मजार कमेटी की ओर से मजार पर संदलपोशी व गुलपोशी की गई। दोपहर में कांटी पुराना चौक से संदल जुलूस निकाला गया। जुलूस के साथ हिंदू व मुस्लिम दोनों समुदाय के सैकड़ों अकीदतमंद मजार शरीफ पहुंचे और संदलपोशी की। शाम में महफिले-समां में मशहूर कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश कर समां बांध दिया। प्रशासनिक शिथिलता के कारण एनएच 27 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। बस, कार व मालवाहक वाहन टरमा चौक से पखनाहा चौक तक घंटों तक रेंगते रहे। प्रशासन की ओर से पुलिस बल की तैनाती की गई थी, फिर भी दोपहर से शाम तक सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंसी रहीं।

हिंदी हिन्दुस्त...