सीतापुर, फरवरी 23 -- सीतापुर। शहर के मोहल्ला कोट में गंदगी की भरमार है। सड़क के किनारे पूरे मोहल्ला का कूड़ा जमा होने से अक्सर वहां गंदगी रहती है। कूड़े का ढेर सा लगा रहता है। यहां की सफाई व्यवस्था खराब होने से इतनी गंदगी है कि उधर से निकलना मुश्किल जाता है। कई लोग उस रास्ते से निकलना मुनासिब नहीं समझते। स्थानीय निवासी पप्पू्, अमीर अहमद, तुफैल आदि का कहना है कि सफाई व्यवस्था खराब होने से बीमारियों का खतरा बना रहता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...