अमरोहा, जनवरी 10 -- अमरोहा, संवाददाता। शहर की सड़कों पर महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले बढ़ते जा रहे हैं। पुलिस भी इन पर अंकुश लगाने में असहाय नजर आ रही है। तमाम प्रयास के बाद भी मनचलों पर शिकंजा नहीं कसा जा रहा है। शहर में अब बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। एक मनचले ने भीड़-भाड़ वाले कोट चौराहे पर महिलाओं पर अश्लील फब्तियां कस दी, इतना ही नहीं भद्दे कमेंट्स भी किए। राहगीरों ने युवक को दबोच लिया, पहले उसे जमकर खरी-खरी सुनाई बाद में गश्त पर निकली पुलिस टीम के हवाले कर दिया। मामले में दरोगा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक का चालान किया गया है। शर्मनाक घटना आठ जनवरी की शाम लगभग सवा चार बजे की है। शहर के व्यस्तम कोट चौराहे पर भीड़-भाड़ थी। बाजार में खरीदारी को आने वाली महिलाएं चौराहे से गुजर रही थीं। उसी दौरान चौराहे पर खड़े एक युवक ने राह ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.